निर्धारित समय से पहले ही सीधी जिले ने वित्तीय वर्ष 2020 – 21 के खनिज राजस्व आय के लक्ष्य को किया हासिल
राज्य शासन द्वारा वर्ष वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में सीधी जिले हेतु राशि 30 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उल्लेखनीय है कि सीधी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के कुशल मार्गदर्शन एवं खनिज अधिकारी ए०के० राय तथा सहयोगी खनिज अमले के अथक प्रयास से सीधी जिले द्वारा वित्तीय वर्ष 2020 -21 के समाप्ति तक निर्धारित राशि 30 करोड़ के विरुद्ध 41.66 करोड़ राजस्व की अधिकतम वसूली की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 138.66% है निर्धारित समय से पहले ही खनिज राजस्व कि आय को हासिल किया है।