*वन मंडल सीधी अंतर्गत गांधीग्राम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय विश्व वानिकी दिवस*
वन मंडल सीधी अंतर्गत स्थल गांधीग्राम के प्रांगण में पेड़ों के महत्व के विषय में जन जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय विश्व वानिकी दिवस पर्व मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि वाय पी सिंह सी सी एफ संजय टाइगर रिजर्व सीधी एम पी सिंह वन मंडलाधिकारी सीधी राजेंद्र प्रसाद शुक्ला उप वन मंडलाधिकारी सीधी विनय सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी सीधी एवं पुष्पेंद्र सिंह वन परीक्षेत्र अधिकारी बहरी साथ ही साथ विभिन्न वन समितियों के अध्यक्ष सदस्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे वाय पी सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि जंगल वस्तुतः एक ऐसा जीवित समुदाय होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव जंतु पेड़ पौधे कीट पतंगे एक दूसरे पर निर्भर होकर अपना जीवन निर्वाह करते हैं मनुष्य अपनी लालच की पूर्ति के लिए जंगलों का बध करना शुरू किया है जिससे जलवायु परिवर्तन ग्लोवल वार्मिंग ग्लेशियर का पिघलना जैसे विकट समस्याएं शुरू हुई है अगर हमने अभी भी ध्यान नहीं दिया तो समस्त प्राकृतिक व जीव खतरे में पड़ जाएंगे । विश्व की जन संख्या अगर एक-एक पेड़ लगाए तो पृथ्वी को फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है