सुभाष कुमार पाण्डेय (गुरू भाई)
एमपी ब्यूरो
चुरहट। चुरहट क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस पार्टी द्वारा दिन शनिवार दिनांक 20 फरवरी 2021 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भारत बंद किया गया। प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्तमान सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा पेट्रोल डीजल में लगातार हो रही वृद्धि, रसोई गैस के बढ़ते हुए दाम, बिजली के बिल के बढ़ रही दर को लेकर ऐसे कई प्रमुख बिंदु रहे। जिनको लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत बंद किया गया।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारत बंद के समर्थन में चुरहट के समस्त व्यापारी भी नजर आए और सभी दुकाने लगभग 2:00 बजे तक बंद रही।
भारत बंद के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नारे भी लगाए गए जिनमें से प्रमुख रूप से “बिजली की बढ़ती हुई दर को वापस लो, रसोई गैस के बढ़ते हुए दामों को वापस लो, पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दामों को वापस लो” इत्यादि के नारे लगाए गए।